देवघर : नाबालिग बेटी की हत्या कर शव नदी में गाड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के सुथनियां गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन दिन पहले एक 15 वर्षीय लड़की की हत्या कर लड़की का शव नदी में गाड़ दिया गया था. हत्या का आरोप लड़की के माता-पिता पर ही लगा है. सोमवार को पुलिस लड़की की मां मंजू देवी को […]
विज्ञापन
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के सुथनियां गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन दिन पहले एक 15 वर्षीय लड़की की हत्या कर लड़की का शव नदी में गाड़ दिया गया था. हत्या का आरोप लड़की के माता-पिता पर ही लगा है.
सोमवार को पुलिस लड़की की मां मंजू देवी को पूछताछ के लिए रिखिया थाना लेकर आयी. चौकीदार के बयान पर रिखिया थाना में लड़की के पिता खूबलाल सिंह व मां मंजू देवी पर हत्या कर शव को छुपाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आरोप है कि लड़की को एक लड़के से प्रेम हो गया था. लड़की उस लड़के से शादी करना चाहती थी. परिजनों ने मना किया, तो घर से भाग गयी थी व कुछ दिन पहले वापस घर आयी थी. माता-पिता को बेटी के चरित्र को लेकर समाज के लोग ताना मार रहे थे. जिसके कारण माता-पिता ने बेटी की हत्या कर शव को नदी में गाड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










