नौकरी लगाने के नाम पर 2.16 लाख की ठगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बंपास टाउन कालीबाड़ी निवासी राधामोहन सिंह के पुत्र से की ठगी बिहार के रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी मनोज सिंह, बसंतपुर निवासी धनजी सिंह, केशो देवी व रविंद्र कुमार सिंह को बनाया आरोपित देवघर : बंपास टाउन कालीबाड़ी निवासी राधामोहन सिंह ने पुत्र को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर […]
विज्ञापन
बंपास टाउन कालीबाड़ी निवासी राधामोहन सिंह के पुत्र से की ठगी
बिहार के रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी मनोज सिंह, बसंतपुर निवासी धनजी सिंह, केशो देवी व रविंद्र कुमार सिंह को बनाया आरोपित
देवघर : बंपास टाउन कालीबाड़ी निवासी राधामोहन सिंह ने पुत्र को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 21,6000 रुपये ठगी करने का एफआइआर नगर थाने में दर्ज कराया है. मामले में बिहार अंतर्गत रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी मनोज सिंह, बसंतपुर निवासी धनजी सिंह, केशो देवी व रविंद्र कुमार सिंह को आरोपित बनाया है. जिक्र है कि 25 सितंबर 2012 को परिचित मनोज व धनजी उसके घर पर बंपास टाउन आये. पुत्र को रेलवे में नौकरी लगवा देने की बात कही. इसके बाद उनलोगों से हुई बातचीत के आधार पर मनोज के पीएनबी बैंक एकाउंट में 109000 रुपये, धनजी के पीएनबी एकाउंट में 75000 रुपये, केशो देवी के एसबीआइ एकाउंट में 25000 रुपये व रविंद्र के एसबीआइ एकाउंट में सात हजार रुपये ट्रांसफर किया.
रुपये लेने के बाद मनोज व धनजी ने पुत्र को नौकरी नहीं लगाया. अब वे लोग पैसा भी वापस नहीं कर रहे हैं. मनोज के तीन व धनजी के सात मोबाइल नंबर अंकित करते हुए कहा है कि उनलोगों को कॉल करने पर टालमटोल किया जा रहा है. अब तो वे लोग बात भी नहीं करते हैं. राधामोहन ने कहा है कि पुत्र को नौकरी लगाने के नाम पर उपरोक्त सभी आरोपितों ने मिलकर उनसे 216000 रुपये की ठगी कर ली है. नगर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










