स्काउट्स अतिथि देवो भव: की भावना से करें सेवा

Updated at : 07 Aug 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
स्काउट्स अतिथि देवो भव: की भावना से करें सेवा

देवघर : श्रावणी मेला में भारत स्काउट एंड गाइड की अोर से जलसार पार्क के समीप शिविर लगाया गया है. इसका उद्घाटन श्रम मंत्री राज पलिवार ने किया. मंत्री ने कहा कि अतिथि देवो भव: की भावना के साथ स्काउट्स एंड गाइड सेवा करे. इस अवसर पर डीएसइ सीबी सिंह, आरएल सर्राफ स्कूल के प्रधानाचार्य […]

विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेला में भारत स्काउट एंड गाइड की अोर से जलसार पार्क के समीप शिविर लगाया गया है. इसका उद्घाटन श्रम मंत्री राज पलिवार ने किया. मंत्री ने कहा कि अतिथि देवो भव: की भावना के साथ स्काउट्स एंड गाइड सेवा करे. इस अवसर पर डीएसइ सीबी सिंह, आरएल सर्राफ स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद साह, आरएल सर्राफ स्कूल के प्राचार्य शंकर प्रसाद सिंह, भारत स्काउट एंड गाइड के सचिव नरेश प्रसाद यादव, श्रीकांत जायसवाल, काजल कांति सिकदार, विशु किरण, कौशल किशोर सहित स्काउट्स मौजूद थे.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांवरियों के बीच बांटे फल
सावन की दूसरी सोमवारी को भाजपा के जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता की अगुवाई में विधायक नारायण दास सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांवरियों के बीच फल वितरित किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि मंत्री रणधीर सिंह के सहयोग से कांवरियों के बीच फल वितरित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष नवल किशोर राय, ओबीसी मोरचा के गोविंद यादव, सचिन सुल्तानिया, विनय चंद्रवंशी, अशोक सिंह, जय कुमार मिश्रा, विनोद साह, केडी चौधरी, राज किशोर गुप्ता, रीता राज, मीना झा, राहुल चौधरी, अजित सिंह, विनोद मांझी, रीता कुमारी, सीता देवी, मुन्नी देवी, जानकी देवी, मनीष राज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola