104 तालाबों से ढाई हजार एकड़ जमीन को मिलेगा पानी
देवघर : कृषि विभाग (भूमि संरक्षण) से बंजर भूमि विकास योजना के तहत राज्य में सबसे अधिक देवघर जिले में 104 तालाबों का निर्माण हुआ. बरसात से पहले इन 104 तालाबों का काम पूरा कर लिया गया है. तालाबों में लबालब बरसात का पानी भरने से रबी फसलों को फायदा होगा. विभाग के लक्ष्य के […]
देवघर : कृषि विभाग (भूमि संरक्षण) से बंजर भूमि विकास योजना के तहत राज्य में सबसे अधिक देवघर जिले में 104 तालाबों का निर्माण हुआ. बरसात से पहले इन 104 तालाबों का काम पूरा कर लिया गया है. तालाबों में लबालब बरसात का पानी भरने से रबी फसलों को फायदा होगा. विभाग के लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक तालाब से लगभग 25 एकड़ भूमि, यानी ढाई हजार एकड़ जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. इन 104 तालाबों के निर्माण में 15.40 करोड़ रुपये खर्च किये गये.
आपके शहर में
कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने अपने गृह जिले में इस वर्ष सर्वाधिक 150 तालाबों की स्वीकृति दी थी. विभाग ने देर से हुई बारिश का फायदा उठाते हुए युद्धस्तर पर इन तालाबों की खुदाई जेसीबी मशीन से करायी है. भूमि संरक्षण विभाग बारिश का पानी स्टोर करने के लिए एक माह के दौरान इतनी बड़ी संख्या में तालाब की खुदाई को बड़ी उपलब्धि मान रही है. हालांकि 150 तालाबों में 112 पर काम चालू हो पाया था, इसमें 104 पूरा हो चुका है. आठ तालाब का कार्य अधूरा है.
शेष जिन 38 तालाबों पर काम चालू नहीं हो पाया है, उसमें दिसंबर व जनवरी से ही विभाग ने काम चालू करने का लक्ष्य रखा है. इस बंजर भूमि विकास योजना में सरकारी व निजी दोनों तालाबों का निर्माण हुआ है. इन तालाबों की स्वीकृति मंत्री, विधायक व डीसी की अनुशंसा पर हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए