खुदरा दुकानदार संघ ने किया बंद का समर्थन

देवघर : पांच जुलाई को विपक्षी दलों द्वारा बुलायी गयी बंद का समर्थन जिला खुदरा दुकानदार संघ ने किया है. संघ के कार्यसमिति बैठक अध्यक्ष नारायण टिबड़ेवाल की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है. बैठक में कहा गया कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान […]
देवघर : पांच जुलाई को विपक्षी दलों द्वारा बुलायी गयी बंद का समर्थन जिला खुदरा दुकानदार संघ ने किया है. संघ के कार्यसमिति बैठक अध्यक्ष नारायण टिबड़ेवाल की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है. बैठक में कहा गया कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश साह के आग्रह पर संघ ने बंद पर विचार किया व सर्वसम्मति से बंद का नैतिक समर्थन किया है. संघ ने सभी दुकानदारों से पांच जुलाई को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया है. बैठक में मीडिया प्रभारी राजेश केसरी, संजय बरनवाल, पवन बरनवाल, पप्पू बरनवाल, राजेश रुंगटा, प्रवेश कुमार, परेश पटेल, बिनोद गुप्ता, ममता द्वारी, सुरेश रुंगटा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










