युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, सिर को कुचला

सारवां : घोरपरास जंगल से सुुडिया डीह जाने वाले मार्ग के बगल में स्थित दलीरायडीह गांव के पास जंगल की झाड़ियों से पुलिस ने अर्द्ध नग्न अवस्था में युवती का शव बरामद किया. शव से करीब 100 मीटर की दूरी पर कच्चे कुएं के पास से युवती का दुपट्टा, चप्पल व अंदरूनी वस्त्र बरामद किये […]
सारवां : घोरपरास जंगल से सुुडिया डीह जाने वाले मार्ग के बगल में स्थित दलीरायडीह गांव के पास जंगल की झाड़ियों से पुलिस ने अर्द्ध नग्न अवस्था में युवती का शव बरामद किया. शव से करीब 100 मीटर की दूरी पर कच्चे कुएं के पास से युवती का दुपट्टा, चप्पल व अंदरूनी वस्त्र बरामद किये गये. शरीर का निचला हिस्सा खून से लथपथ था व चेहरा कुचला हुआ था.
लड़की के पिता का कहना था कि सुबह सात बजे के आसपास वह घर से शौच के लिए निकली थी. घटना की जानकारी प्राप्त होते ही क्षेत्र के विधायक बादल पत्रलेख घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने उनसे दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




