देवघर : 75 लाख रुपये से अधिवक्ताओं के लिए बनेगा कॉटेज : निशिकांत दुबे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2018 7:06 AM
देवघर : देवघर कोर्ट के अधिवक्ताओं को जल्द ही झाेपड़ीनुमा शेड से छुटकारा मिलेगी. अधिवक्ताओं के बैठने के लिए देवघर कोर्ट कैंपस में 75 लाख रुपये की लागत से 15 कॉटेज का निर्माण कराया जायेगा. शनिवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने नारियल फोड़ कर कॉटेज निर्माण की आधारशिला रखी. सांसद डॉ दुबे ने […]
देवघर : देवघर कोर्ट के अधिवक्ताओं को जल्द ही झाेपड़ीनुमा शेड से छुटकारा मिलेगी. अधिवक्ताओं के बैठने के लिए देवघर कोर्ट कैंपस में 75 लाख रुपये की लागत से 15 कॉटेज का निर्माण कराया जायेगा. शनिवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने नारियल फोड़ कर कॉटेज निर्माण की आधारशिला रखी. सांसद डॉ दुबे ने कहा कि कॉटेज की सुविधा नहीं रहने से अधिवक्ताओं को धूप, बरसात व ठंड के दिनों में भी झोपड़ी में बैठना पड़ता है.
इस समस्या का निदान मिल कर करना होगा. कॉटेज का निर्माण डॉ दुबे के निजी खर्च समेत शहर के उद्योगपति व जिला अधिवक्ता संघ के कोष से कराया जायेगा. कॉटेज के निर्माण से अधिवक्ताओं को सुविधा मिलेगी. साथ ही स्वच्छ वातावरण में रहेंगे. इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ द्वारा सांसद को सम्मानित भी किया गया
वहीं, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत शहर के अपर बिलासी मुहल्ले में प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का उद्घाटन शनिवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे व विधायक नारायण दास ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










