फिर कोर्ट ने कहा : दो पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लायें

Updated:
विज्ञापन

देवघर : सेशन जज चार लोलार्क दुबे ने हत्या के दो मामलों में दो पुलिस पदाधिकारियों शिव कुमार पाठक व सेबेस्तियन बारला के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर कोर्ट में हाजिर करने का आदेश देवघर एसपी काे दिया है. यह आदेश गुरुवार को जारी कर दिया है. साथ ही इन दोनों के वेतन व पेंशन भुगतान […]

विज्ञापन

देवघर : सेशन जज चार लोलार्क दुबे ने हत्या के दो मामलों में दो पुलिस पदाधिकारियों शिव कुमार पाठक व सेबेस्तियन बारला के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर कोर्ट में हाजिर करने का आदेश देवघर एसपी काे दिया है. यह आदेश गुरुवार को जारी कर दिया है. साथ ही इन दोनों के वेतन व पेंशन भुगतान पर रोक लगाने का आदेश दिया है.

यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद भी गवाही देने के लिए लंबे अरसे से हाजिर नहीं होने के कारण की गयी है. न्यायालय के वारंट जारी करने के बाद भी कोर्ट में ये दोनों अधिकारी हाजिर नहीं हुए थे. न्यायिक प्रक्रिया के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया व एसपी को आदेश दिया गया कि अगली तिथि को गिरफ्तार कर कोर्ट में गवाही के लिए हाजिर करें.

सेशन ट्रायल केस नंबर 47 ए/2006 के आइओ शिव कुमार पाठक हैं, जबकि सेशन ट्रायल नंबर 87 /2015 के आइओ सेबेस्तियन बारला हैं. दोनों घटनायें मोहनपुर थाना क्षेत्र में घटी थीं. दोनों केस में अभियोजन पक्ष से गवाही पूरी हो चुकी है. आइओ की गवाही नहीं होने के कारण मामला लंबित है व आरोपित जेल में बंद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola