121 गांवों को निगम में शामिल करने का झामुमो करेगा विरोध
देवघर: झारखंड मुक्ति मोरचा की जिला कमेटी की बैठक स्टेशन रोड के समीप जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें मुख्य रूप से देवघर नगर निगम में 121 गांवों को शामिल करने का विरोध करने का निर्णय लिया गया. झामुमो धरना के माध्यम से सरकार इस […]
देवघर: झारखंड मुक्ति मोरचा की जिला कमेटी की बैठक स्टेशन रोड के समीप जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें मुख्य रूप से देवघर नगर निगम में 121 गांवों को शामिल करने का विरोध करने का निर्णय लिया गया.
झामुमो धरना के माध्यम से सरकार इस फैसले का विरोध 121 गांवों को निगम में शामिल नहीं करने की मांग करेगी. इसके साथ ही देवघर नगर निगम व मधुपुर नगर पालिका द्वारा अप्रत्याशित टैक्स वृद्धि के खिलाफ पार्टी विरोध-प्रदर्शन करेगी. इस बैठक में पार्टी के सभी प्रखंड व नगर कमेटियों की बैठक दुर्गा पूजा से पहले करने का निर्णय लिया गया. 15 दिनों के अंदर सभी बूथ कमेटी को बनाने का निर्णय लिया गया. प्रत्येक तीन माह में जिला कमेटी की बैठक होगी. बैठक में पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की है, सरकार ने चुनाव में जो वायदे किये वह पूरे नहीं हुए हैं.
जनविरोधी निर्णय लेने के कारण सरकार कई बार बैकफुट में आ चुकी है. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने की मांग की बात कही गयी. बैठक में पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर मो नौशाद, निर्मला भारती, दिलावर हुसैन, जियाउल हक, दिनेश्वर किस्कू, देवान मुर्मू, नगर अध्यक्ष सुरेश साह, सुरेश यादव, सरोज सिंह, शीला सिंह, रीता सिंह, बलराम मंडल, बसंत सिंह, विपिन यादव, अंग्रेज दास, जयप्रकाश मंडल, संजय शर्मा, जितेंद्र यादव, मुर्शीद अली खान, अरुण यादव, महादेव मुर्मू, संजु मुर्मू, सत्येंद्र हाजरा, मुकेश तिवारी, मुरली पोद्दार, माला सिंह, तेजनारायण वर्मा अादि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










