कार-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

देवघर: नगर थानांतर्गत निजामत हुसैन रोड मदरसा स्कूल के समीप रविवार रात में कार-बाइक के बीच जाेरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार रिखिया निवासी ओविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना गश्ती दल व पीसीआर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल ओविंद को इलाज के […]

विज्ञापन
देवघर: नगर थानांतर्गत निजामत हुसैन रोड मदरसा स्कूल के समीप रविवार रात में कार-बाइक के बीच जाेरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार रिखिया निवासी ओविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना गश्ती दल व पीसीआर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल ओविंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके सिर व पैर में गंभीर चोट देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. उधर, घटनास्थल से पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार (जेएच 15 के 1504) व बाइक (जेएच 15 एन 7483) को जब्त कर थाना ले गयी. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola