बिजली उपभोक्ताओं का भयादोहन कर रहे ऊर्जा मित्र

Updated:
विज्ञापन

देवघर : पिछले तीन माह से अधिकांश विद्युत उपभोक्ताअों को विभाग की अोर से बिजली बिल नहीं मिल सका है. उपभोक्ता बिल के इंतजार में परेशान हैं. वहीं कुछ उपभोक्ता विभाग की बिलिंग एजेंसी के प्रतिनिधि ऊर्जा मित्र के क्रियाकलाप से भयाक्रांत हो रहे हैं. शहरी क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें आम है. निगम […]

विज्ञापन
देवघर : पिछले तीन माह से अधिकांश विद्युत उपभोक्ताअों को विभाग की अोर से बिजली बिल नहीं मिल सका है. उपभोक्ता बिल के इंतजार में परेशान हैं. वहीं कुछ उपभोक्ता विभाग की बिलिंग एजेंसी के प्रतिनिधि ऊर्जा मित्र के क्रियाकलाप से भयाक्रांत हो रहे हैं. शहरी क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें आम है.

निगम क्षेत्र के कास्टर टाउन, बंपास टाउन, करनीबाग, छींट करनीबाग आदि मुहल्लों के कई उपभोक्ताअों के घरों में ऊर्जा मित्र पहुंच कर बिल जेनरेट करने के नाम पर जब मीटर की फोटो लेते हैं अौर बिल जेनरेट हो जाता है. तब बिजली उपभोग होने के अनुपात में बिल नहीं निकलने का हवाला देते हुए घर के अंदर का जायजा लेने की बात कहने लगते हैं. इस दौरान कई उपभोक्ताअों ने शिकायत की है कि ऊर्जा मित्र बिजली कनेक्शन के साथ घर में जलने वाले बल्ब, पंखा, फ्रीज, टीवी, कूलर के चलने पर बिल कम होने की बात कह कर भयादोहन करते हैं. इस संबंध में उपभोक्ताअों ने विभागीय कार्यालय में शिकायत की है.

कहते हैं एसइ
इस तरह की शिकायत बर्दाश्त करने लायक नहीं है. पहले यह बता दें कि ऊर्जा मित्र कोई विभागीय पदाधिकारी या कर्मी नहीं हैं, तो उससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है. यदि कोई उपभोक्ता लिखित शिकायत करेंगे तो संबंधित प्रतिनिधि पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. समस्या होने पर उपभोक्ता विभागीय पदाधिकारियों के नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं.
– शुभंकर झा, एसइ, विद्युत सर्किल, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola