मलखान सिंह ने मारी थी शैलेंद्र को गोली
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव में पूर्व पंचायत समिति सदस्य शैलेंद्र यादव की हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को योगेंद्र यादव कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया. पुलिस ने इस कांड में बजरमरुआ गांव निवासी राजू यादव उर्फ मलखान सिंह व रढ़िया निवासी योगेंद्र यादव को अप्राथमिक आरोपित बनाया है. पुलिस […]
मालूम हो कि मलखान पर उग्रवादी संगठन जेपीसी से भी जुड़ कर लेवी मांगने का आरोप लग चुका था, इस मामले में मलखान कई माह तक जेल में भी रहा. जेल से निकलने के बाद मलखान पर तरडीहा के एक युवक पर फायरिंग करने का भी मामला दर्ज हुआ था, कई दिनों तक राजनीतिक व पूर्व पंचायत प्रतिनिधि का संरक्षण प्राप्त होने के कारण मलखान पुलिस से बचता रहा. थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मलखान को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया गया है, देवघर से बंगाल तक कहीं भी मलखान रहेगा, पुलिस उसे खोज निकालेगी. इसके अलावा मलखान के एक अन्य साथी की भी पहचान की जा रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि इस कांड में पूर्व में नामजद आरोपित मुखिया राजकिशोर यादव, पंसस चंद्रशेखर यादव, पूर्व उप मुखिया अरूण मंडल व हीरा यादव की भूमिका नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










