आयोजन: जिले भर में प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, छात्रों में दिखी खेल प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

देवघर: जिले के विभिन्न प्रखंडों में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग द्वारा प्रखंडस्तरीय स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन केकेएन स्टेडियम में किया गया. इसमें कबड्डी, एथलीट, वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया. इसमें देवघर प्रखंड के आर मित्रा हाई स्कूल, आरएल सर्राफ, दीनबंधु हाइस्कूल, मातृ मंदिर आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा […]

विज्ञापन
देवघर: जिले के विभिन्न प्रखंडों में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग द्वारा प्रखंडस्तरीय स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन केकेएन स्टेडियम में किया गया. इसमें कबड्डी, एथलीट, वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया.

इसमें देवघर प्रखंड के आर मित्रा हाई स्कूल, आरएल सर्राफ, दीनबंधु हाइस्कूल, मातृ मंदिर आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इसके अलावा जिले के अन्य प्रखंडों में भी प्रतियोगिता हुई. इनमें विजयी खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.


बताया गया है कि दीनबंधु स्कूल में अंडर-14 के छात्रों ने कबड्डी में जीत हासिल कर जिला स्तर पर अपना स्थान पक्का किया.
वहीं अंडर-10 में पागल बाबा उच्च विद्यालय, जसीडीह के छात्रों की टीम को कबड्डी में जीत हासिल की. इसके अलावा आरमित्रा उच्च विद्यालय की अंडर-17 टीम ने भी कबड्डी में जीत हासिल की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola