उपेक्षा: शिलान्यास के बाद भी विभाग उदासीन, ग्रामीण परेशान, 11 महीने बीते, नहीं बन सकी सड़क

Updated:
विज्ञापन

देवीपुर: किसी योजना की नींव रखे जाने पर उसे पूरा करने के लिए विभाग की जिम्मेवारी बढ़ जाती है. लेकिन शिलान्यास के महीनों बाद भी जब योजना पर काम शुरू नहीं होता है, तो लोग खुद को ठगा महसूस करते हैं. कुछ ऐसा ही हाल बुढई-जमुआ मुख्य सड़क का है. पथ निर्माण विभाग की ओर […]

विज्ञापन
देवीपुर: किसी योजना की नींव रखे जाने पर उसे पूरा करने के लिए विभाग की जिम्मेवारी बढ़ जाती है. लेकिन शिलान्यास के महीनों बाद भी जब योजना पर काम शुरू नहीं होता है, तो लोग खुद को ठगा महसूस करते हैं.

कुछ ऐसा ही हाल बुढई-जमुआ मुख्य सड़क का है. पथ निर्माण विभाग की ओर से होने वाले लगभग साढ़े नौ किमी तक सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण का सात सितंबर 2016 को किया गया था. लेकिन 11 महीने बाद भी सड़क की वही दुर्दशा है.

सड़क पर जगह-जगह हो चुके जानलेवा गड्ढे किसी बड़े हादसे काे बुलावा दे रही है. विभाग की ओर से भी शिलान्यास के बाद काम शुरू करने में उदासीनता बरती गयी. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है. ग्रामीणों में भी विभाग के रवैये पर आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. बता दें ं कि इस इलाके के लिए यह महत्वपूर्ण सड़क है, पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola