महिला को जला कर मार डाला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा: थाना क्षेत्र के डेलिपाथर में दहेज नहीं दिये जाने पर ससुराल वालो ने आशा देवी (22) को किरासन तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया. घटना को लेकर जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत मिरगा निवासी आशा के पिता महादेव मंडल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुत्री की शादी पांच साल पूर्व प्रकाश […]
विज्ञापन
मारगोमुंडा: थाना क्षेत्र के डेलिपाथर में दहेज नहीं दिये जाने पर ससुराल वालो ने आशा देवी (22) को किरासन तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया. घटना को लेकर जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत मिरगा निवासी आशा के पिता महादेव मंडल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुत्री की शादी पांच साल पूर्व प्रकाश मंडल के साथ की थी.
शादी के कुछ महीनो बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी पुत्री को प्रताडि़त करने लगे. इस बीच उन्होंने पुत्री के ससुर के नाम से एक चार पहिया वाहन खरीद कर दिया. जिसे बाद में तोड़ -फोड़ कर मरम्मती के लिए दोबारा उसके घर पहुंचा दिया गया. इधर कुछ दिन पूर्व घर बनाने के नाम पर भी 60 हजार नकद की मांग कर रहे थे. दहेज की मांग को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई.
उन्होंने बताया कि आशा की मौत की सूचना शनिवार की शाम को इसके रिश्तेदारो ने दी. इसके बाद जब वह रात को बेटी की ससुराल पहुंची तो देखा कि जला कर उसे मार दिया था. बगल में ही केरोसिन का डब्बा था. इसके अलावा उसकी पुत्री के गुप्तांग में कपड़ा डाल दिया था. बेहरमी से उसे प्रताड़ित कर ससुराल वालो ने मार दिया. उन्होंने कहा कि पूरी घटना में उसके दामाद प्रकाश मंडल के अलावा पूरण मंडल, जीतनी देवी, चारू मंडल व चरखू मंडल का हाथ है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. घटना को लेकर थाना में दहेज हत्या का मामला रविवार को दर्ज किया गया है. जिसमें पांचों को नामजद बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










