गुस्से में निकला था घर से दूसरे दिन कुएं में मिला शव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: थाना क्षेत्र के मलहारा स्थित ठाढ़ी गांव के एक कुआं से 10 वर्षीय बिरंजय यादव का शव बरामद किया गया. वह बुधवार से ही गायब था. शव मिलने की सूचना से गांव में मातम छा गया. जानकारी के अनुसार, ठाढ़ी गांव निवासी लालू यादव का बेटा बिरंजय ठाढ़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पांचवीं कक्षा […]
विज्ञापन
देवघर: थाना क्षेत्र के मलहारा स्थित ठाढ़ी गांव के एक कुआं से 10 वर्षीय बिरंजय यादव का शव बरामद किया गया. वह बुधवार से ही गायब था. शव मिलने की सूचना से गांव में मातम छा गया.
जानकारी के अनुसार, ठाढ़ी गांव निवासी लालू यादव का बेटा बिरंजय ठाढ़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पांचवीं कक्षा का छात्र था. बुधवार की रात लालू यादव ने मोहनपुर थाने अपने बेटे के घर से चले जाने के बाद गायब होने की शिकायत दर्ज करायी थी. पिता के अनुसार, बुधवार की सुबह मां ने पुत्र विरंजय को स्कूल जाने को कहा. इतनी सी बात पर विरंजय घर से गुस्से में निकल गया व वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी वापस नहीं आने पर थाने में सूचना दी गयी. दूसरे दिन गुरुवार की शाम कुआं में बिरंजय का शव होने की जानकारी मिली. इसके बाद परिजनों ने शव निकाला. इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूब गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जाता है कि बिरंजय को जब उसकी मां ने स्कूल जाने को कहा तो वह गुस्सा कर कुआं के समीप पम्पसेट के लिए खोदे गये गड्ढे में छिप गया. इस दौरान गड्ढे में फिसलने से वह कुआं में जा गिरा. इससे उसकी मौत हो गयी. बिरंजय के पिता बुधवार को सुल्तानगंज से कांवर लेकर लौट रहे थे, लेकिन बेटे के गायब होने की सूचना मिलने पर शाम में ही आधे रास्ते से गांव लौट आये. वहीं चाचा व दादा दंड देकर सुल्तानगंज से देवघर आ रहे थे, उन्हें सूचना दी गयी तो वे लोग भी देवघर की ओर निकल पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










