निर्देश: अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में कृषि मंत्री ने कहा, डॉक्टरों की रद्द करें प्रतिनियुक्ति
सारठ: सीएचसी में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक कृषि मंत्री रणधीर सिंह की मौजूदगी में की गयी. कृषि मंत्री ने कहा कि सारठ में जितने भी एएनएम व चिकित्सक पदस्थापित हैं और दूसरी जगह प्रतिनियुक्ति पर हैं उनकी प्रतिनियुक्ति रद्द करें. ताकि सारठ क्षेत्र में लोगों को सुविधा मिल सके. प्रभारी डा विधु विबोध में […]
सारठ: सीएचसी में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक कृषि मंत्री रणधीर सिंह की मौजूदगी में की गयी. कृषि मंत्री ने कहा कि सारठ में जितने भी एएनएम व चिकित्सक पदस्थापित हैं और दूसरी जगह प्रतिनियुक्ति पर हैं उनकी प्रतिनियुक्ति रद्द करें. ताकि सारठ क्षेत्र में लोगों को सुविधा मिल सके.
प्रभारी डा विधु विबोध में विधायक निधि से मिले एंबुलेंस के रख-रखाव के लिए चालक बहाल करने व 12 रुपये प्रतिकिमी की दर से किराया लेने पर सहमति बनी. जांच कराने के लिए सदर अस्पताल की तरह यहां भी न्यूनतम शुल्क निर्धारित करने का निर्णय लिया गया. मंत्री ने कहा कि प्रस्ताव पर विभाग से जानकारी लेकर ही शुल्क लागू किया जायेगा. मरीजों की सुविधा के लिए ओटी के लिए दो एसी, दवा रखने के लिए एक फ्रिज, लैब के कैमिकल के साथ कई सामग्री क्रय करने का प्रस्ताव पारित किया गया.
बैठक में मुख्य रूप से सीएचसी प्रभारी डा विधु विबोध, डा यशोधरा नायक, सीडीपीओ आशुतोष कुमार, प्रबंधक सरोज सिंह,विष्णु राय,समेत संजय कुमार, रीना सिंह, हरी सिंह, समेत कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










