देवघर के बाजार में बिक रहा प्लास्टिक का साबुदाना!

Updated:
विज्ञापन

देवघर :देवघर के बाजार में प्लास्टिक के साबुदाना की बिक्री होने का मामला प्रकाश में आया है. कई लोगों ने इस तरह का साबुदाना खरीदा है. लोगों को शंका हुई तो इसकी अपने स्तर से जांच की. यह एक ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट पैकेट में बिक रहा है. हालांकि खरीदारों ने इसकी शिकायत किसी उचित […]

विज्ञापन
देवघर :देवघर के बाजार में प्लास्टिक के साबुदाना की बिक्री होने का मामला प्रकाश में आया है. कई लोगों ने इस तरह का साबुदाना खरीदा है. लोगों को शंका हुई तो इसकी अपने स्तर से जांच की. यह एक ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट पैकेट में बिक रहा है. हालांकि खरीदारों ने इसकी शिकायत किसी उचित फोरम पर नहीं की है.

इस संबंध में दुकानदार व स्थानीय थोक विक्रेता भी कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं. इसमें कितनी सच्चाई है, इसका पता तो प्रयोगशाला में जांच के बाद ही चल सकेगा. यदि यह सही है तो देवघरवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

श्रावणी मेले के दौरान देवघर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इनमें से सैकड़ों व्रतधारी भी थे. जिन्होंने फल व जल के साथ साबुदाने से निर्मित व्यंजन भी ग्रहण किया. इसमें थके-हारे श्रद्धालु भी शामिल थे. जिनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता था जो आने वाले दिनों में जानलेवा साबित हो सकता है. डुप्लीकेट साबुदाना की बिक्री संबंधी मामला प्रशासन के लिए जांच का विषय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola