महिला कांवरिया की मौत

Updated:
विज्ञापन

देवघर: बाबा मंदिर में पूजा करने से पहले कतार में अचानक नेपाल के जनकपुर जिले के विन्जी गांव निवासी एक महिला कांवरिया की तबीयत बिगड़ गयी. इससे वह गिर पड़ी. वहां मौजूद साथी कांवरियों द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखते ही उक्त महिला कांवरिया को […]

विज्ञापन
देवघर: बाबा मंदिर में पूजा करने से पहले कतार में अचानक नेपाल के जनकपुर जिले के विन्जी गांव निवासी एक महिला कांवरिया की तबीयत बिगड़ गयी. इससे वह गिर पड़ी. वहां मौजूद साथी कांवरियों द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखते ही उक्त महिला कांवरिया को मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कांवरिया का नाम कौशिला देवी (50) पति जसवीर है. इस संबंध में सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मामले की सूचना नगर थाना को भेज दी गयी. घटना अहले सुबह करीब पांच बजे की बतायी जा रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola