बारिश का टूटा कहर, टापू में तब्दील कई मुहल्ले
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आफत . हरिहरबाड़ी, मिथिला बिहार, राउत नगर व मत्स्य विभाग के सामने की कॉलोनी में दिखा बाढ़ सा नजारा देवघर : शनिवार को भारी बारिश से शहर में अफरा-तफरी का माहौल रहा. निगम क्षेत्र के हरिहरबाड़ी, मिथिला बिहार, राउत नगर व मत्स्य विभाग के सामने की कॉलोनी सहित अाधा दर्जन मुहल्लों में पानी से लोग […]
विज्ञापन
आफत . हरिहरबाड़ी, मिथिला बिहार, राउत नगर व मत्स्य विभाग के सामने की कॉलोनी में दिखा बाढ़ सा नजारा
देवघर : शनिवार को भारी बारिश से शहर में अफरा-तफरी का माहौल रहा. निगम क्षेत्र के हरिहरबाड़ी, मिथिला बिहार, राउत नगर व मत्स्य विभाग के सामने की कॉलोनी सहित अाधा दर्जन मुहल्लों में पानी से लोग परेशान रहे. कई घरों में पानी घुस गया. इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा. नगर निगम क्षेत्र के हरिहर बाड़ी क्षेत्र में सर्वाधिक परेशानी रही. पूरी कॉलोनी बारिश के पानी के कारण शहर से कट गयी. सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी का जमाव हो गया.
कॉलोनी के शिवराम झा, कारू जजवाड़े, मनोज द्वारी, छोकी राज जजवाड़े, लाल मणि नरौने, मुरारी झा, मनी लाल, मदन द्वारी, उमाकांत झा, बाला जी आदि के घरों में पानी प्रवेश कर गया. लोगों के घरों के बर्तन पानी में तैरने लगे. लोग परेशान हो गये. सुबह उठते ही लोग सबसे पहले पानी निकासी के उपाय में जुट गये. पार्षद पति शैलेशानंद झा की अगुवाई में उदय परिहस्त, बुतरुमनी बलियासे, उमेश्वर झा आदि एक दर्जन से अधिक लोगों ने घरों से निकल कर हरिहरबाड़ी के मसजिद के निकट नाले को काट कर पानी को बाहर निकाला. तब कुछ राहत मिली. मिथिला बिहार में भी पानी ने लोगों को परेशान किया.
यहां सड़क पर एक से दो फीट तक जल जमाव हो गया. समस्या के निदान के लिए लोग घरों से बाहर निकले. सभी ने नाला काट कर पानी की निकासी की. इसमें मुहल्ले के सोनू झा, अजय कुमार, संदीप कुमार आदि जुटे थे. मत्स्य विभाग के सामने की कॉलोनी में पानी से परेशानी रही. इस कॉलोनी में दो दिशाओं से पानी प्रवेश कर गया. पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हुई. इसमें पार्षद शैलजा देवी के नेतृत्व में मुहल्ले के लोग खुद जुटे. अपनी ओर से दो घंटे तक कुदाल चला कर पानी का रास्ता बनाया. तब पानी कुछ बाहर निकला.
देवघर . नगर निगम क्षेत्र में बारिश का पानी घरों में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही डिप्टी मेयर नीतू देवी अपनी टीम के साथ निकलीं. वे हरिहरबाड़ी, मिथिला बिहार, जलसार चिल्ड्रेन पार्क के सामने, नंदन पहाड़, राउत नगर आदि एक दर्जन से अधिक मुहल्लों में गयीं. वहां लोगों से घरों में बारिश के पानी के प्रवेश का कारण जाना. उसे हल करने के उपाय पर चरचा की. उन्होंने अपनी ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. डिप्टी मेयर ने कहा कि इस समस्या को बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा तथा सभी के सहयोग से हल किया जायेगा. मौके पर पार्षद मृत्युंजय राउत, प्रकाश शर्मा, शशि सिंह, किशन कुमार आदि उपस्थित थे.
देवघर. बजरंगी चौक पर बारिश के पानी दीवार गिर गयी. इससे पूरा नाला जाम हो गया. बजरंगी चौक स्थित एक मकान की दीवार गिर गयी. इसकी पूरी ईंट बगल के नाले में गिर गयी. नाला जाम हो गया. इससे नाले का पानी सड़क पर आ गया. लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई.
जसीडीह : जसीडीह स्टेशन के कई जगहों पर एसबेस्टस से बारिश का पानी रिसकर गिरने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन व पुराने मुसाफिरखाने में पानी जमा हो गया है. जिससे यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिल रही है. यात्रियों ने बताया कि जसीडीह स्टेशन के मुसाफिरखाने में सालों पहले लगे एसबेस्टस कई जगहों पर टूट गये हैं. जिससे बारिश होते ही पानी की धार गिरने लगती है. पूरा मुसाफिरखाना पानी से भर जाता है. यात्रियों को खड़ा रहना पड़ रहा है.
जानकारी के अनुसार डिविजन का जसीडीह स्टेशन रेलवे को करोड़ों की आय देता है. लेकिन यात्रियों को पूरी सुविधा नहीं दे पा रहा है. ज्ञात हो कि पूर्व में डिविजन के कई वरीय अधिकारियों ने स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर टूटे एस्बेस्टस को हटाकर दूसरा लगाने का निर्देश दिया था. जिसे अब तक नहीं लगाया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










