श्रावणी मेले में सेवा शिविर लगाने का निर्णय
देवघर: सहकार भारती की प्रमंडलीय बैठक देवघर बाइपास रोड में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रदेश मंत्री अजय सचदेव ने की. बैठक में श्रावणी मेला में सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. यह खिजुरिया में लगाया जायेगा. संघ के जिला कार्यवाह प्रभाकर शांडिल्य ने बताया कि सेवा शिविर में नि:शुल्क नींबू चाय, पीने का शुद्ध पानी, […]
संघ के जिला कार्यवाह प्रभाकर शांडिल्य ने बताया कि सेवा शिविर में नि:शुल्क नींबू चाय, पीने का शुद्ध पानी, गर्म जल सहित चिकित्सीय सुविधा मुहैया करायी जायेगी. इसका शुभारंभ 10 जुलाई से किया जायेगा.
इस दौरान 18-19 नवंबर से होनेवाले दो दिवसीय प्रमंडलीय सेमिनार की तैयारी पर चर्चा की गयी. बैठक में प्रचारक लक्ष्मण पात्रा, संप प्रमुख विक्रम सिन्हा, जिला अध्यक्ष रामकृष्ण झा, शिवशंकर मंडल, आशुतोष झा, राजेंद्र साहा, मितेन गोराई, मृत्युंजय कुमार, अरविंद कुमार, विजय कुमार, बप्पी कुमार, राहुल तिवारी, प्रवेश रंजन, शमिष्ठा ठाकुर, मधु देवी, पारुल देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










