नाटक में दिखा नशे का खतरनाक असर, चतरा में युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
फोटो - कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network
मेरा युवा भारत चतरा ने युवाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
चतरा. नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत मेरा युवा भारत चतरा की ओर से रविवार को लोएल इंस्टीट्यूट में युवा जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इकबाल कासिम उपस्थित थे. उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.
नाटक के जरिए बताया नशे का असर
कार्यक्रम के दौरान राजनंदिनी टीम ने नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रस्तुत किया. नाटक में नशे के कारण व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को दर्शाया गया.
इस दौरान पेंटिंग, भाषण, निबंध लेखन और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयीं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.
हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल हुए युवा
कार्यक्रम में युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली. इसके अलावा नशामुक्ति हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया. युवाओं को वीबीवाइएलडी क्विज की जानकारी दी गयी और इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया.
जिला युवा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि युवा शक्ति देश की महत्वपूर्ण ताकत है. युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की जरूरत है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं की सहभागिता जरूरी है.
कार्यक्रम में काफी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए