सिमरिया-हजारीबाग रोड पर हादसा: बाइक की टक्कर में घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की मौत
मृतक युवक प्रेम गंझु (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network
सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक प्रेम गंझू की मौत हो गई. युवक अपने घर लौट रहा था तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोटें आईं. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई.
धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
सिमरिया. सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ पर लेपो गांव के पास रविवार देर शाम बाइक की टक्कर से 35 वर्षीय युवक प्रेम गंझू की मौत हो गई. मृतक लेपो गांव निवासी कैला गंझू का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, प्रेम गंझू गांव से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सिमरिया की ओर से हजारीबाग जा रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में प्रेम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
हजारीबाग में इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल ले गए. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है. हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया. उसका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. युवक की मौत के बाद ग्रामीण और परिजन प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का शव गांव पहुंचते ही दहाड़ मारकर रोए परिजन, बड़े भाई बोले- एनकाउंटर में नहीं हुई मौत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए