चतरा : बेंगलुरु से दो दिन पहले घर लौटा था युवक, कमरे में फंदे से लटका मिला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेंगलुरु से दो दिन पहले घर लौटे 18 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

विज्ञापन

टंडवा (चतरा). थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के नावाटांड़ में 18 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि अभिषेक बेंगलुरु में काम करता था और दो दिन पहले ही घर लौटा था. जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात अभिषेक खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. मंगलवार की सुबह परिजन जब उसे देखने के लिए कमरे में गये, तो वह फंदे से लटका मिला.

विज्ञापन

आत्महत्या का मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola