Chatra : पिंडारकोण उत्क्रमित उच्च विद्यालय में SMC का गठन, गोटी से तय हुआ अध्यक्ष का फैसला

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिंडारकोण उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन हुआ. गोटी से जितेंद्र सिंह अध्यक्ष बने. नवगठित समिति स्कूल के विकास पर केंद्रित होगी.

विज्ञापन

घनश्याम कुमार दास की रिपोर्ट

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विकास कुमार केशरी ने की. इस दौरान विद्यालय के शैक्षणिक और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गयी. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के लिए विकास कुमार गुप्ता और जितेंद्र सिंह को छह-छह मत मिले. दोनों के बीच मत बराबर होने के बाद गोटी के माध्यम से फैसला किया गया. गोटी के आधार पर जितेंद्र सिंह को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया.

सर्वसम्मति से सेवा देवी को उपाध्यक्ष और कौशल्या देवी को संयोजिका

इसके बाद सर्वसम्मति से सेवा देवी को उपाध्यक्ष और कौशल्या देवी को संयोजिका मनोनीत किया गया. समिति का गठन पर्यवेक्षक उदय सिन्हा और अभय सिंह की मौजूदगी में हुआ. बैठक में मौजूद ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने नवगठित पदाधिकारियों को बधाई दी. साथ ही विद्यालय के विकास और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola