टंडवा: महिला समूहों की वार्षिक आमसभा में स्वरोजगार अपनाने पर जोर
फ़ोटो 16सीएच 5:बैठक मे शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network
नावाडीह में आयोजित मिश्रौल आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा में तीन पंचायतों की महिला समूहों की सदस्यों ने शिरकत की. बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई.
टंडवा. नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत भवन में बुधवार को मिश्रौल आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित की गयी.जिसमे तीन पंचायतों के महिला समूहों की सदस्य शामिल हुईं.कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्मिला देवी व संचालन सावित्री देवी ने किया.
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य देवती देवी,मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, महावीर साव,सुबेश राम व पंसस आशा देवी शामिल हुए. जिप सदस्य ने कहा कि महिला समुह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं.अरविंद सिंह ने कहा कि महिलाओं को समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने व अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए.
इस दौरान आमसभा में समिति की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गयी. महिला सदस्यों ने समूह से जुड़ने के बाद हुए बदलाव व अपने अनुभव भी साझा किया.मौके पर सोनी देवी, प्रिया देवी,रीना देवी, जयमति देवी,सुनीता देवी,सरस्वती देवी समेत तीन पंचायतों के महिला समूहों की बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए