महिला समूहों की आमसभा में स्वरोजगार पर जोर, आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

बैठक मे शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नावाडीह में आयोजित मिश्रौल आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा में तीन पंचायतों की महिला सदस्यों ने भाग लिया. इस सभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था, जिसमें स्वरोजगार अपनाने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

टंडवा. नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत भवन में बुधवार को मिश्रौल आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा हुई. इसमे तीन पंचायतों के महिला समूहों की सदस्य शामिल हुईं.

विज्ञापन

अध्यक्षता उर्मिला देवी व संचालन सावित्री देवी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य देवती देवी, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, महावीर साव, सुबेश राम व पंसस आशा देवी शामिल हुई.

जिप सदस्य ने कहा कि महिला समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. अरविंद सिंह ने कहा कि महिलाओं को समूह से जुड़ कर स्वरोजगार अपनाने व अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए. इस दौरान आमसभा में समिति की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गयी.

महिला सदस्यों ने समूह से जुड़ने के बाद हुए बदलाव व अपने अनुभव साझा किये. मौके पर सोनी देवी, प्रिया देवी, रीना देवी, जयमति देवी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी समेत तीन पंचायतों के महिला समूहों की सदस्य उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola