विकसित भारत के संकल्प से जुड़े युवा, टंडवा में यंग लीडर्स डायलॉग क्विज व एनएसएस अभियान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम मे शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टंडवा प्रखंड में युवा भारत के नेतृत्व और NSS नामांकन अभियान का आयोजन किया गया. इसमें युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

विज्ञापन

टंडवा. चतरा कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में टंडवा प्रखंड में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026-27 क्विज व एनएसएस नामांकन अभियान का आयोजन उवि में किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम चतरा कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो शोभा कुजूर के नेतृत्व में संपन्न हुआ. अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को एनएसएस से जोड़ा गया.

उन्हें नये स्वयंसेवक के रूप में नामांकन कराया गया. साथ ही छात्र-छात्राओं को देश के विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करने वाली विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित व पंजीकृत कराया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में वनांचल कॉलेज के प्राचार्य प्रो एसएन दास, मोहन साव, पुरुषोत्तम कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विनोद पाठक, विंदेश्वर रजक, शैलेश यादव, सुजीत कुमार, ललित कुजूर, मुकेश लकड़ा ने योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola