कुंदा में झाड़ी से मिला 16 वर्षीय नाबालिग का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग | Prabhat Khabar Network
कुंदा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग का शव झाड़ियों से बरामद हुआ है. घटना की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
कुंदा(चतरा). जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने झाड़ियों से 16 वर्षीय नाबालिग का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है. परिजनों के अनुसार, मृतका कुंदा के साप्ताहिक बाजार से लौटने के बाद गांव में तीज पूजा देखने की बात कहकर अपनी सहेली के साथ घर से निकली थी. देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन सुबह से उसकी तलाश कर रहे थे. इसी दौरान तेतरटांड़ स्थल पर जानवर बांधने गई एक महिला ने झाड़ी में शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी.
बेहमी से मारपीट कर गला घोंटने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई और फिर उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. घटना की सूचना मिलते ही कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी के साथ ही सभी पहलुओं पर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ : खान संशोधन विधेयक के विरोध में 19 सितंबर को झामुमो का सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए