करंट ने छीना घर का इकलौता कमाऊ सदस्य, भोपाल की स्टील फैक्ट्री में हंटरगंज के मजदूर की मौत
फाइल फोटो मृतक अनिल भुईयां का | Prabhat Khabar Network
भोपाल की एक स्टील फैक्ट्री में करंट लगने से हंटरगंज के मजदूर अनिल भुइयां की मौत हो गई. वे परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिनके जाने से घर में मातम छा गया है.
हंटरगंज. प्रखंड के डुमरीखुर्द गांव के मजदूर अनिल भुइयां (50 वर्ष) की मौत भोपाल की एक स्टील फैक्ट्री में सोमवार की देर शाम करंट लगने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि सोमवार को एक बजे तक अनिल से बात हुई थी.
उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को घर आयेंगे. इसके बाद फैक्ट्री से फोन आया कि अनिल को करंट लग गया है, जिसका इलाज चल रहा है. देर शाम सूचना मिली कि उनकी मौत हो गयी है. मजदूर की मौत हो जाने से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
वे अपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था. वह अपने पीछे पत्नी, छह पुत्रियां और एक पुत्र को छोड़ गया है. वहीं घर वाले उसके शव के आने का इंतजार कर रहे हैं. बुधवार को उसके शव आने की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए