नावाडीह में गणेश महोत्सव की धूम, भक्ति गीतों पर डांडिया ने बांधा समां; देखने उमड़ी भीड़
डांडिया का उद्घाटन करते जी जिप सदस्य | Prabhat Khabar Network
नावाडीह गांव में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव पूरे भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है. सोमवार शाम को आयोजित डांडिया कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. यह उत्सव पूरे गांव को आनंदित कर रहा है.
पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह गांव में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है. सोमवार की शाम डांडिया कार्यक्रम हुआ. इसका उद्घाटन जिप सदस्य रामसेवक दांगी, बीडीओ उदल राम व थाना प्रभारी राकेश कुमार ने किया. स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीत पर डांडिया प्रस्तुत किया.
मुख्य अतिथि जिप सदस्य ने कहा कि डांडिया को देखने का काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. पहले हमलोग डांडिया के बारे में सुना करते थे. आज अपने ही गांव में देख रहे हैं. गणेश महोत्सव को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल है.
गणपति टोला द्वारा प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को दिन में पूजा किया गया. शाम को डांडिया प्रेरित प्रस्तुत किया गया. मौके पर उप प्रमुख संगीता देवी, पूर्व मुखिया, महोत्सव के संचालक रामचंद्र दागी, विश्वजीत दांगी, मिथिलेश दांगी, अध्यक्ष कृष्णा दांगी, बालेश्वर दांगी, विदेशी दांगी, कमल दांगी आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए