राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकले तिलक यादव लापता, धमनिया के पास मिला टेंपो; परिजनों की बढ़ी चिंता
AI Generated Image
चतरा में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. तिलक यादव नाम के शख्स तीन दिनों से लापता हैं. उनके घर से निकलते ही वो लापता हो गए, और उनका टेंपो लावारिस हालत में मिला है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है.
चतरा. सदर थाना के नगवां मोहल्ले के निवासी तिलक यादव तीन दिनों से लापता हैं. तिलक 13 सितंबर को टेंपो लेकर राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. परिजन और मोहल्ले के लोग लगातार उनकी खोजबीन कर रहे हैं.
इधर तिलक के अचानक लापता होने से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. तिलक के घर वापस नहीं लौटने पर आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की जा रही है. इस दौरान सदर पुलिस ने धमनिया के करीब उनका टेंपो लावारिस हालत में बरामद किया. टेंपो मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गयी है.
इसकी सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस भी तिलक यादव की तलाश में जुट गयी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के साथ-साथ मामले की जानकारी जुटा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए