कुंदा: भाजपा नेता विनय सिंह भोक्ता की आठवीं पुण्यतिथि मनी

Updated:
विज्ञापन

उदघाटन के बाद टीम के साथ विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा नेता अमर शहीद विनय सिंह भोक्ता की आठवीं पुण्यतिथि पर कुंदा में श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया. इस अवसर पर उनके आदर्शों को बनाए रखने के लिए शहीद विनय सिंह भोक्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

कुंदा. भाजपा नेता अमर शहीद विनय सिंह भोक्ता की आठवीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा व सम्मान के साथ मनायी गयी. मौके पर उनके आदर्शों व स्मृतियों को जीवंत बनाये रखने के उद्देश्य से शहीद विनय सिंह भोक्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान ने दीप प्रज्वलित कर फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन किया.

विधायक ने कहा कि शहीद विनय सिंह भोक्ता क्षेत्र के विकास व समाज सेवा में उनका योगदान अविस्मरणीय है.

मौके पर विवेक रंजन, अंबिका प्रसाद सिंह भोक्ता, पूर्व जिप सदस्य अनिता कुमारी, लक्ष्मी देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, पंच सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि दिव्या भोक्ता, मुखिया अनिता देवी, सांसद प्रतिनिधि गंदौरी साव, घनश्याम यादव, शामिल थे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola