प्रेम संबंध में तनाव के बाद युवती ने लगायी फांसी
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 8:08 PM
युवक व उसके पिता पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
: युवक व उसके पिता पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप हंटरगंज. जबड़ा पंचायत के गंगटा गांव में गुरुवार की सुबह 20 वर्षीया आसमा खातून उर्फ गुड़िया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका मो खालिक की पुत्री थी. जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था. इसी दौरान युवती घर से निकलकर अपने चाचा मो जाकिर के नवनिर्मित भवन में पहुंची और दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतका के पिता मो खालिक ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही मो आजम एवं उसके पिता मो अयूब अंसारी पर पुत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा गया है कि मो आजम के साथ उनकी पुत्री का पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था. कुछ दिन पूर्व आजम ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगी. परिजनों का आरोप है कि समाज में बदनामी की चिंता और मानसिक दबाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










