JSLPS से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, मयूरहंड में वार्षिक आम सभा आयोजित
फोटो :- जेएसएलपीएस समूह कार्यक्रम का उदघाटन करते मुखिया व अन्य. | Prabhat Khabar Network
मयूरहंड में जेएसएलपीएस की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया. सरकारी योजनाओं में उनकी सहभागिता से घर, गांव और समाज के विकास की बात कही गई.
मयूरहंड. ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित जेएसएलपीएस के मयूरहंड आजीविका संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कार्यालय में शनिवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मयूरहंड मुखिया मृदुला देवी, हुसियां मुखिया उर्मिला देवी और बीपीएम पंकज कुमार गुप्ता ने किया.
महिलाओं की सहभागिता पर जोर
मुखिया मृदुला देवी ने कहा कि जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. सरकारी योजनाओं में महिलाओं की सहभागिता जरूरी है. महिलाएं सशक्त और जागरूक होकर आगे बढ़ेंगी, तभी घर, गांव और समाज का विकास होगा.
आइपीआरपी सबिता राणा ने वार्षिक आय-व्यय, समूहों के विकास और महिलाओं के उत्थान से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की. संदीप कुमार ने बताया कि जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं रोजगार के लिए ऋण लेकर विभिन्न कार्य कर रही हैं. रोजगार से होने वाली आमदनी से वे घरेलू खर्च में भी सहयोग कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ेंगी, तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे अधिक सशक्त बनेंगी.
कार्यक्रम में जेएमएम नेता अजीत पासवान, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रामभरोस यादव, बैंक सखी उर्मिला देवी, क्लस्टर अध्यक्ष रेशमी देवी, सेतु दीदी सबिता देवी, मनीषा राणा, शोभा देवी, राधा, आशा, रीना, टिंकी और प्रतिमा समेत कई लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए