ePaper

मतदान धीमी से होने में मतदाताओं में दिखी नाराजगी

Updated at : 23 Feb 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान धीमी से होने में मतदाताओं में दिखी नाराजगी

मतदान धीमी से होने में मतदाताओं में दिखी नाराजगी

विज्ञापन

चतरा. नगर परिषद चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया धीमी रहने से मतदाताओं में नाराजगी देखी गयी. कई मतदाताओं को मतदान करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. कई मतदाता भीड़ व एक मतदान में अधिक समय लगता देख वापस लौट गये. हालांकि बाद में जाकर मतदाताओं ने कतार में लग कर मतदान किया. मतदान धीमी गति रहने से मतदाताओं के साथ प्रत्याशी भी परेशान थे. बताया गया कि बैलेट पेपर से मतदान कराने के कारण मतदान प्रक्रिया धीमी रही. मतदाता बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिन्ह ढुंढने में काफी समय ले रहे थे. जिसके कारण एक मतदान में कई मिनट का समय लग जा रहा था. बैलेट पेपर से मतदान करने में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को हुई. कई मतदाता जानकारी के अभाव में दो पर्चा में वोट करने के बजाय एक वोट कर एक पर्ची अपने साथ ले जा रहे थे. हालांकि मतदान कर्मियों की तत्परता से दोबारा पर्ची में वोट करा कर मत पेटी में डलवाया गया. वहीं कई मतदाता बिना बैलेट पेपर में मुहर लगाये मत पेटी में डाल दिया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola