नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण
Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 22 May 2025 5:15 PM
प्रतिमा की देखभाल करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने अपील की
सिमरिया. एसडीओ सन्नी राज ने गुरुवार को चौक स्थित केसर हिंद जमीन पर बने सुभाष चंद्र बोस पार्क व ओपन जिम का उदघाटन किया. साथ ही पार्क में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. एसडीओ ने कहा कि बीच चौक में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित रहने के कारण हर बार भारी व कोल वाहनों द्वारा गोलंबर को क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा था. चौक के बगल में पार्क बना कर नेताजी की प्रतिमा स्थापित की गयी. एसडीओ ने लोगों से प्रतिमा की देखभाल करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ पार्क को सुरक्षित रखने, पेड़ पौधों को संरक्षित करने की अपील की. इसके बाद एसडीओ ने प्लस टू उवि में अनुमंडल स्तरीय पुस्तकालय का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी. विभिन्न तरह की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर अपनी मंजिल को पा सकेंगे. मौके पर बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय, जिप सदस्य देवनंदन साहू, रोहिणी देवी, मुखिया सुधीर सिंह, नेमधारी महतो, आलोक रंजन, वीरेंद्र यादव, गुड्डू आलम, मो ऐनुल, रूपू सिंह, बालेश्वर शर्मा, कैलाश ठाकुर, कामख्या प्रसाद सिंह, जीवन सिंह, हीरा सिंह समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










