अनियंत्रित हाइवा गुरुद्वारा में घुसा, बड़ा हादसा टला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गये

विज्ञापन

हंटरगंज. हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग स्थित डुमरी गुरुद्वारा में शुक्रवार देर शाम एक अनियंत्रित हाइवा चहारदीवारी तोड़ते हुए अंदर घुस गया. उस समय गुरुद्वारा में लोग गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे थे. घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गये. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाइवा चालक नशे में धुत था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार और थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को शांत कराया. ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने तथा कम उम्र के चालकों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर थाना भेज दिया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola