ePaper

टोटो चालक से छिनतई के मामले में दो गिरफ्तार

Updated at : 05 Oct 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
टोटो चालक से छिनतई के मामले में दो गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार की रात छापामारी करते हुए टोटो चालक से छिनतई करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हंटरगंज. पुलिस ने शनिवार की रात छापामारी करते हुए टोटो चालक से छिनतई करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में जबड़ा गांव के बृजेश कुमार (पिता-समोदर यादव) व बिहार के गया जिला के शेरघाटी निवासी नरेश कुमार उर्फ जुम्मन (पिता-बुटाई यादव) शामिल हैं. उनके पास से एक बाइक (जेएच-13जे-6250), तीन मोबाइल व लूट के दो मोबाइल जब्त किये गये हैं. थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि तीन अक्तूबर को हंटरगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित पतसुगिया जंगल में एक टोटो को रोक चालक से दो मोबाइल व दो हजार नकद की छिनतई की गयी थी. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने छापामारी टीम गठित की थी. टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापामारी में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम अग्निघोत्री, रूपेश कुमार व कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola