किशोर की आंख में मिर्ची डाल कर कुआं में डालने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

बाइक देने से इनकार करने पर हुई मारपीट की घटना

विज्ञापन

: बाइक देने से इनकार करने पर हुई मारपीट की घटना गिद्धौर. थाना क्षेत्र के द्वारी गांव के एक किशोर के साथ गांव के दो युवकों ने रविवार की शाम मारपीट की. युवकों ने राजकुमार अग्रवाल के 16 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष कुमार सिंघल के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसकी आंख में मिर्ची का पाउडर डाल कर उसे कुएं में डालने का प्रयास किया. इस संबंध में उत्कर्ष के पिता ने सोमवार को थाना में आवेदन दिया है. बताया कि पुत्र ट्यूशन पढ़ कर घर आ रहा था. इस दौरान गांव के ही सुदर्शन कुमार अग्रवाल (पिता अजयलाल अग्रवाल) व अभिषेक अग्रवाल (पिता संजयलाल अग्रवाल) ने बीच रास्ते में घेर लिया और बाइक मांगने लगे. बाइक नहीं देने पर दोनों युवकों ने गाली गलौज कर धमकी देते हुए कहा कि हम दोनों को बाजारटांड़ पहुंचा दो. डर से उत्कर्ष दोनों युवकों को बाइक से बाजारटांड़ छोड़ने चला गया. इसी बीच दोनों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद बाजारटांड़ समीप आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे ले जाकर आंख में मिर्ची का पाउडर डाल दिया और कुएं में डालने जा रहा था. किसी तरह जान बचाकर भागा और पहुंच कर अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवा यादव दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. कुएं के समीप से पुलिस ने चप्पल बरामद किया है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामला मारपीट का है. मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola