मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत 

Updated:
विज्ञापन
accident in chatra

एक्सीडेंट सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Chatra News: चतरा में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू/अभिमन्यु की रिपोर्ट 

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है. शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतका की पहचान जोरी खुर्द निवासी कैलाश साहू की 52 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है. 

फूल तोड़कर लौटने के दौरान हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार अंजू देवी सुबह मॉर्निंग वॉक के साथ पूजा के लिए फूल तोड़कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश 

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया. घटना के आक्रोश में ग्रामीणों ने एन एच 22 गया-चतरा सड़क को जाम कर दिया है. 

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया 

सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: पलामू डीसी ने एमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार लाने का दिया अल्टीमेटम

इसे भी पढ़ें: प्रसव पीड़ा के बाद पांकी सीएचसी में भर्ती महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola