चोरों ने युवक को पानी टंकी में डाला, बाल-बाल बचा

Updated at : 27 Jun 2024 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने युवक को पानी टंकी में डाला, बाल-बाल बचा

: प्लांट में सामान की चोरी कर रहे थे कुछ लोग

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रखंड के पुरनाडीह गांव में बुधवार की रात एक अजीबोगरीब घटना घटी, जहां चोरों ने एक युवक को पानी टंकी में डाल दिया. गनीमत रही कि समय रहते लोग पहुंच गये और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. युवक की पहचान रवि उरांव (पिता भगत उरांव) के रूप में की गयी, जो पुरनाडीह का ही रहने वाला है. बताया गया कि बुधवार की रात निर्माणाधीन जलमीनार प्लांट में कुछ लोग सामान की चोरी कर रहे थे. इस दौरान गांव के युवक रवि उरांव ने उन्हें चोरी करते देख लिया, तब चाेरों ने उसे पकड़ लिया और प्लांट स्थित पानी टंकी में डाल दिया. युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह पानी की टंकी से बाहर निकाला. टंकी में पानी कम होने के कारण युवक की जान बच गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने पानी प्लांट में पहुंच कर हंगामा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी. ग्रामीणों के अनुसार, युवक ने जब शोर मचाया, तब लोग पहुुंचे. ग्रामीणों को आता देख चोर कई सामान लेकर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola