ePaper

महाष्टमी को मां भद्रकाली मंदिर में संधि बलि, उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 30 Sep 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
महाष्टमी को मां भद्रकाली मंदिर में संधि बलि, उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां भद्रकाली मंदिर में महागौरी की आराधना हुई.

विज्ञापन

इटखोरी. शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां भद्रकाली मंदिर में महागौरी की आराधना हुई. मौके पर मां भद्रकाली मंदिर में महाष्टमी को निर्धारित समय पर कूष्मांडा संधि बलि दी गयी. एक साथ लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में संधि बलि में हिस्सा लिया. बलि का निर्धारित समय 1:45 बजते ही सभी श्रद्धालु हाथों थामे तलवार व खड़ग से भुआ समेत अन्य फलों की बलि देते रहे. संधि बलि में जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जिप सदस्या सरिता देवी, भाजपा नेता टुन्नी सिंह, प्रबंधन व ट्रस्ट के सदस्यों समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. उसके बाद महा आरती हुई. जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. सीओ सविता सिंह अपने पति के साथ पूजा में शामिल हुई. मां भद्रकाली मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही. मंदिर परिसर जयकारा से गूंजता रहा. प्रखंड के सभी पूजा पंडालों में भी संधि बलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola