सिमरिया में आठ दुकानों से पांच लाख नकद सहित अन्य सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
सिमरिया में आठ दुकानों से पांच लाख नकद सहित अन्य सामान की चोरी

थाना क्षेत्र के टंडवा रोड स्थित चौधरी काम्प्लेक्स में रविवार की रात आठ दुकानो में चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

सिमरिया. थाना क्षेत्र के टंडवा रोड स्थित चौधरी काम्प्लेक्स में रविवार की रात आठ दुकानो में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरो ने दुकानो के पीछे के शटर का ताला तोड़ कर पांच लाख नकद सहित अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गये. चोरो ने शराब दुकान से दो लाख 65 हजार नकद, विजय विश्वकर्मा के शिवम मशीनरी दुकान से 95 हजार नकद, प्रमोद कुमार के साहू जेनरल स्टोर से 60 हजार नकद, पंकज कुमार मेडिकल एजेंसी से आठ हजार नकद, सचिन कुमार सोनी के अंबे ज्वेलर्स दुकान से 12 हजार नकद, सात ग्राम सोना, मो अख्तर के ग्लैक्सी इंटरप्राइजेज से 20 हजार नकद, मो इकबाल के मोना वेडिंग दुकान से 12 हजार नकद व एक साइकिल दुकान से नकद व सामान की चोरी की है. अंबे ज्वेलर्स दुकान में पीछे के शटर का ताला तोड़कर घुसते व टॉर्च से ड्रावर से पैसा निकालते, गहना चुराते चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. शराब दुकान में भी ड्रावर से पैसा निकालते चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. शराब दुकान संचालक सिमरिया निवासी पंकज कुमार सिंह सहित दुकानदारों ने बताया कि रविवार देर रात को दुकान बंद कर घर चले गये. श्री सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे शराब दुकान गये तो देखा कि दुकान के पीछे के शटर का ताला काटा हुआ है. साथ ही शटर दो फीट उठा हुआ है, लगा कि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में घुसकर चोरी कर लिया गया है. दुकान के अंदर जाने पर कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखा दो लाख 65 हज़ार रुपया गायब है. इसके बाद सटे दुकानों में भी चोरी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सभी दुकानदारों ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी. साथ ही अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है. सूचना पाकर थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह दल बल के साथ पहुंचे और चोरी गये दुकानों की जांच पड़ताल की. साथ ही सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला. सीसीटीवी कैमरा में चोरी करते एक चोर दिख रहा था. दुकानदारों ने थाना प्रभारी से चोरों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी ने कहा कि चोरों को जल्द ही पकड़ कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola