राम जी की निकली सवारी... से गूंजता रहा शहर

Updated at : 28 Mar 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
राम जी की निकली सवारी... से गूंजता रहा शहर

राम जी की निकली सवारी... से गूंजता रहा शहर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चतरा चतरा शहर में रामनवमी का पर्व इस वर्ष अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. नवमी की रात से लेकर अगले दिन दोपहर तक 24 अखाड़ों द्वारा निकाली गयी झांकी और जुलूस ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया. जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. मौके पर विधायक जनार्दन पासवान, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई, महासमिति अध्यक्ष कन्हाई पांडेय और महासचिव पप्पू कुमार यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

अखाड़ों का प्रदर्शन : रामभक्तों ने डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए लाठी, तलवार, भाला और अन्य अस्त्र-शस्त्रों से अद्भुत करतब दिखाए. देर रात से शुरू हुआ यह सिलसिला दूसरे दिन तक चलता रहा. केशरी चौक पर जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये मंच से डीसी कीर्तिश्री और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल रातभर मौजूद रहे. उन्होंने अखाड़ों को निर्देश दिये और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाये रखी. रामनवमी महासमिति के मेन रोड के पंडाल से भक्तों का उत्साहवर्धन किया गया. शिश झुकाओ राम गुण गाओ, दीवाना मैं दीवाना राम का और जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं जैसे भक्ति गीतों ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया.

बारिश में भी उत्साह बरकरार : रात करीब डेढ़ बजे झमाझम बारिश हुई, लेकिन भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ. बारिश थमते ही लोग और अधिक जोश के साथ नाचते-गाते नजर आये. बारिश और रात भर की थकान के बावजूद दूसरे दिन भक्तों का उत्साह देखने लायक था. चतरा शहर की सड़कों पर रामभक्ति का रंग छाया रहा और हर कोई जय श्रीराम के जयकारों में डूबा नजर आया. पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया. जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट और जवान तैनात रहे. एसपी ने सुरक्षा की कमान खुद संभाली और लगातार निर्देश देते रहे. डीसी, एसपी के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी विधि-व्यवस्था में लगे रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola