ePaper

कृषक मित्रों की हड़ताल जारी, विधायक को ज्ञापन

Updated at : 10 Jun 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
कृषक मित्रों की हड़ताल जारी, विधायक को ज्ञापन

कृषक मित्रों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही.

विज्ञापन

चतरा. कृषक मित्रों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही. संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह के नेतृत्व में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल व चतरा विधायक जर्नादन पासवान के नाम ज्ञापन लोजपा के जिलाध्यक्ष गौरी यादव को सौंपा गया. ज्ञात हो कि मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर कृषक मित्र हड़ताल पर हैं. श्री सिंह ने कहा कि कृषक मित्र कृषि संबंधित कार्य 15 वर्षो से करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक मानदेय नहीं मिला. उन्होंने दोनों विधायकों से कृषक मित्रों की मांग को सदन में रखने की मांग की है. मौके पर रामस्वरूप यादव, अजय कुमार राणा, सतीश दास, मनोज यादव, भीम रजक, राजकुमार दांगी, ललन सिंह, दयानंद सिंह, अरुण राम समेत कई शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola