राजद की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, मुरारी साव बोले- अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्धौर में राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रदेश प्रभारी मुरारी साव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने की अपील की.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के बारीयातु पंचायत भवन परिसर में रविवार को राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व उपप्रमुख कोमल यादव ने की. बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और प्रखंड क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

राजद के प्रदेश प्रभारी मुरारी साव ने कार्यकर्ताओं से पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया.

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रखने की बात कही गयी.

मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, रामदेव यादव, प्रकाश यादव, राजू यादव, महानंद यादव, राजू दास समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola