चतरा-गया जा रही बस को थार से ओवरटेक कर रोका, दो यात्रियों से लूट
यात्रियों से भरे बस में घुसा चोर
चतरा में बदमाशों ने स्टार फिश बस को ओवरटेक कर यात्रियों से रुपयों से भरा बैग लूटा. सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी.
जोरी से अभिमन्यु की रिपोर्ट
जोरी(चतरा). वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के तरवनवा के नजदीक से बदमाशों ने चतरा से गया जा रही स्टार फिश यात्री बस को ओवरटेक कर रोका. बिना नंबर वाली काले रंग की थार से चार बदमाश उतरे और बस में सवार दो यात्रियों से रुपयों से भरा बैग छीन लिया. इसके बाद बदमाश दोनों यात्रियों को अपने वाहन में बैठाकर पोस्तिया मोड़ के पास उतारकर फरार हो गए. सोमवार की सुबह गया से चतरा जाने वाली पहली स्टार फिश बस की है. घटना के दौरान बस में सवार अन्य यात्रियों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई.
पहले से रेकी करने की आशंका
घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से दोनों यात्रियों की रेकी की थी. हालांकि, रेकी कहां से और किस तरह की गई, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.
सीसीटीवी फुटेज वायरल
घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.
पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पीड़ित यात्रियों से पूछताछ की. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने मामला की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने तकनीकी कारणों का हवाला देकर नाम उजागर करने से मना करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
ये भी पढ़ें: चतरा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेनो, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए