शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान : जीतन मांझी

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 23 Feb 2026 9:57 PM

विज्ञापन

शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान : जीतन मांझी

विज्ञापन

हंटरगंज. रामनारायण हाई स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को माता शबरी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का आयोजन मुसहर भुइयां सेवा संघ के तत्वाधान में किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता हम पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज भुइयां ने किया. जिसमें झारखंड, बिहार के विेभिन्न जिलों से काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ने द्वीप प्रज्वलित व माता शबरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. झारखंड, बिहार, यूपी के कलाकारों ने माता शबरी के जीवन पर आधारित गीत संगीत प्रस्तुत किया. केंद्रीय मंत्री ने कलाकारों को पुरस्कृत किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज का उत्थान व कल्याण का एकमात्र साधन शिक्षा है. उन्होंने कहा कि आज देश के आबादी में एक बड़ा हिस्सेदारी समाज का है. उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की. उन्होंने शराब को विकास का सबसे बड़ा बाधक बताया. आने वाले दिनों में झारखंड के चुनाव में भुइयां समाज व हम पार्टी की मजबूत दावेदारी होने की बात भी कहा. कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो, गया जिलाध्यक्ष रूबी देवी, रोशन मांझी, बाढ़ो भारती, शिवकुमार भुइया, चमारी मांझी सहित अन्य कई लोगों ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola