ePaper

अपराध की योजना बना रहे चतरा के छह अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 27 Sep 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध की योजना बना रहे चतरा के छह अपराधी गिरफ्तार

.जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू रेलवे स्टेशन के जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन

लातेहार.जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू रेलवे स्टेशन के जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातू के मनातू जंगल में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए सात अपराधी हथियार के साथ जमा हैं. सूचना पर बालूमाथ एसडीपीओ विनोद कुमार रवानी के नेतृत्व में टीम ने जंगल की घेराबंदी की और छह अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में चतरा निवासी रूपेश कुमार, बादल गंझू, सुरेंद्र कुमार कुंदा, विनोद कुमार गंझू, सुनील कुमार यादव व राजगीर गंझू शामिल हैं. इनके पास से एक लोडेड 7.62 एमएम का देसी पिस्टल, एक कट्टा, मजदूरों से लूटे गये पांच मोबाइल व लेवी के 28500 रुपये बरामद हुए. एसपी के अनुसार अपराधियों ने इसी हथियार से गत दो अगस्त को बारियातू के केइसी लि कपंनी के मजदूरों के साथ मारपीट, छिनतई तथा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने स्वीकार किया कि आदेश गंझू के कहने पर घटना को अंजाम दिया था. इसमें आदेश गंझू, संजय गंझू और गणेश गंझू भी शामिल हैं. सुनील कुमार यादव, संजय कुमार उर्फ संजय गंझू तथा बादल गंझू का आपराधिक इतिहास है. छापामारी अभियान में एसडीपीओ के अलावा पुनि परमान बिरूआ, बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, अमरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अनुभव सिन्हा, होसेंग डांग, सअनि छोटू पंडा, मिथिलेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, कमलाकांंत हजाम, राहुल कुमार दुबे के अलावा बारियातू थाना और मनातू पिकेट के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola